सांसद गजेंद्र पटेल ने ‘हम दो,हमारे पांच’ का नारा दिया:बड़वानी में बोले-हर हिंदू को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए

सांसद गजेंद्र पटेल ने ‘हम दो,हमारे पांच’ का नारा दिया:बड़वानी में बोले-हर हिंदू को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए

बड़वानी जिला मुख्यालय के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के बाद होने वाले भंडारे को लेकर शुक्रवार रात बैठक हुई। इसमें खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सांसद पटेल ने हिंदू समाज के बीच एकजुटता और परिवार की शक्ति पर जोर दिया। ‘हम दो, हमारे पांच’ का दिया नारा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनसंख्या में संतुलन नहीं रहा तो हिंदू समाज अल्पसंख्यक हो सकता है। उन्होंने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए हिंदू परिवारों से पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और परिवार बढ़ाने की बात कही। सांसद ने जन्म दर के आंकड़ों का भी जिक्र किया। मोहल्लों और परिवार की शक्ति एकजुट करने की बात सांसद ने कहा कि युवाओं को अपने परिवार और मोहल्ले की शक्ति को एकजुट करना चाहिए। उन्होंने जिम जाने के बजाय योग और अखाड़ों में व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अखाड़ों को बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि युवाओं में शारीरिक क्षमता के साथ आत्मरक्षा का कौशल भी विकसित हो। दहेज, डीजे और शराब पर भी बोले सांसद ने दहेज, डीजे और शराब को लेकर भी समाज में जागरूकता की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर सामाजिक आयोजनों को बेहतर तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। आत्मरक्षा के अधिकार का किया जिक्र सांसद ने सनातन परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के एक हाथ में आशीर्वाद और दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देश, समाज और व्यक्ति की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का अधिकार कानून में भी है। बैठक में मौजूद लोगों से समाज में एकजुटता और आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *