जबलपुर में ड्राई-डे पर शराब बिक्री के वीडियो वायरल:दुकान बंद होने के बाद भी ओवररेट में बिकी; बरगी में दो युवक शराब के साथ पकड़ाए

जबलपुर में ड्राई-डे पर शराब बिक्री के वीडियो वायरल:दुकान बंद होने के बाद भी ओवररेट में बिकी; बरगी में दो युवक शराब के साथ पकड़ाए

गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को ड्राई-डे होने के बावजूद जबलपुर में शराब बिक्री के मामले सामने आए हैं। रांझी क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद भी अंदर से शराब बेचने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुकान के भीतर बनी कथित गुप्त खिड़की से शराब देने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि ग्राहकों को इस रास्ते से शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर दी गई। बड़ा पत्थर की दुकान का वीडियो वायरल रांझी के बड़ा पत्थर स्थित शराब दुकान में 2 अक्टूबर को कथित तौर पर दिन से देर रात तक शराब बिक्री होने की बात सामने आई है। दुकान नय्यर एंड कोहली ग्रुप की बताई जा रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ड्राई-डे के दौरान शराब दुकानों की निगरानी और आबकारी विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बरगी में दो युवकों को शराब के साथ पकड़ा इधर, ग्रामीण क्षेत्र बरगी में भी शराब बिक्री का मामला सामने आया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजू लाल ने शुक्रवार को कथित तौर पर शराब बेच रहे दो युवकों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। बरगी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को शराब के साथ थाने ले गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरगी नगर चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच से स्थिति होगी स्पष्ट ड्राई-डे पर शराब बिक्री को लेकर वायरल वीडियो और बरगी में पकड़े गए दोनों युवकों के मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रांझी में वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की भी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस पूरे मामले ने ड्राई-डे पर शराब दुकानों की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *