होमगार्ड भर्ती-2022 में फर्जी डॉक्यूमेंट से ली नौकरी:17 अभ्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज; खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के प्रमाण-पत्रों में गड़बड़ी का खुलासा

होमगार्ड भर्ती-2022 में फर्जी डॉक्यूमेंट से ली नौकरी:17 अभ्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज; खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के प्रमाण-पत्रों में गड़बड़ी का खुलासा

बाड़मेर में होमगार्ड सीमा गृह रक्षा दल भर्ती 2022 में बड़ा फर्जीवड़ा सामाने आया है। नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों ने फर्जी खेलकूद, स्काउट, आईटीआई, कंम्प्यूटर, जाति प्रमाण-पत्र सर्टिफिकेट जमा करवा दिए। जांच में खुलासा होने के बाद 17 अभ्यार्थियों के खिलाफ सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपसिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दस्तावेजों के सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी शिकायत के अनुसार साल-2022 की गृह रक्षा स्वयंसेवक भर्ती प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों ने चयन सूची में स्थान बनाने और बोनस अंक हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किए। विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच और सत्यापन कराया गया तो कई प्रमाण-पत्र संदिग्ध पाए गए। होमगार्ड कमांडेंट महेंद्र सिंह के अनुसार भर्ती के दौरान 17 अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के प्रमाण-पत्र जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। गलत जाति प्रमाण-पत्र लगाने का भी आरोप जांच में एक अभ्यर्थी पर अपनी वास्तविक जाति छिपाकर गलत वर्ग का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का भी आरोप है। शिकायत के मुताबिक संबंधित अभ्यर्थी एसटी वर्ग से होने के बावजूद एससी वर्ग का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था। स्काउट, स्पोर्ट्स, कंप्यूटर, आईटीआई फर्जी प्रमाण-पत्र पाए अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए स्काउट-गाइड, स्पोर्ट्स, कंप्यूटर और आईटीआई के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इतना ही नहीं एक अभ्यर्थी ने अपनी जाति छिपाकर गलत वर्ग का प्रमाण पत्र तक लगा दिया। अब जांच के दौरान खुलासा होने पर 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। होमगार्ड कमांडेंट महेंद्र सिंह ने बताया- होमगार्ड सीमा गृह रक्षा दल भर्ती 2022 के दौरान नौकरी पाने वाले 17 अभ्यर्थियों ने खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के सर्टिफिकेट जांच करने पर फर्जी पाए गए। अब मुकदमा दर्ज करवाया है। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में दर्ज आरोपियों की सूची

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *