कोटा के कोटडी गोवर्धनपुरा, सिविल लाइन, दादाबाड़ी में बिजली बंद:आज 4 घंटे नहीं होगी सप्लाई, लाइनों के मेंटेनेंस का काम होगा

कोटा के कोटडी गोवर्धनपुरा, सिविल लाइन, दादाबाड़ी में बिजली बंद:आज 4 घंटे नहीं होगी सप्लाई, लाइनों के मेंटेनेंस का काम होगा

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस काम के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: कोटड़ी गोरधनपुरा, भोई मोहल्ला, फकीरों की मस्जिद के पास, संग्राम की बॉडी, सुलभ कॉम्प्लेक्स, शराब का ठेका, कोटड़ी पुलिस चौकी, मिडिल स्कूल के आसपास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक: सिविल लाइन, इनिका रेजीडेंसी, नवनिधिराज रेजीडेंसी, खंड गावड़ी, पारिवारिक न्यायालय व आसपास का क्षेत्र 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: गणेशपुरा, राजीव गांधी नगर मकान नंबर 397 से 422 तक, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी विस्तार योजना, दादाबाड़ी सेक्टर 1,2,3,4, हनुमान बस्ती, वक्फ नगर, भाटिया चक्की, गौमती विला, विश्वकर्मा नगर विस्तार, रंगबाड़ी योजना सेक्टर-1, बालाजी नगर इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: आरके पुरम सेक्टर ए इलाके में 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक: बालाजी मार्केट इलाके में ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: बीएसएनएल कार्यालय, पीएचईडी, विज्ञान नगर (सेक्टर 1,2, 3 और 4 आंशिक, माहेश्वरी समाज और ईएसआई अस्पताल के आसपास का क्षेत्र, छतरपुरा, संजय गांधी नगर, सुधा हॉस्पिटल व आसपास, शक्ति नगर व शक्ति नगर मुख्य सड़क के आसपास का क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *