एलन मस्क की कंपनी बताकर कराया निवेश, 5 लाख ठगे:तीन आईडी बनाकर इंवेस्ट की रकम, कोहना में 16 महीने बाद रिपोर्ट

एलन मस्क की कंपनी बताकर कराया निवेश, 5 लाख ठगे:तीन आईडी बनाकर इंवेस्ट की रकम, कोहना में 16 महीने बाद रिपोर्ट

एलन मस्क की कंपनी बताकर युवक से निवेश के नाम पर पांच लाख की ठगी कर ली गईं। ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी का एलन मस्क को निदेशक बताने के साथ निवेश में आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर शिकार बनाया। भारी मुनाफे के चक्कर में युवक ने तीन अलग-अलग आईडी बनाकर पैसा इंवेस्ट किया था। मुनाफे की रकम दिखने के बाद तीन आईडी अचानक बंद होने पर तिलक नगर निवासी पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 16 महीने बाद कोहना थाने में रिपोर्ट कराई है। मई 2025 में औरैया निवासी युवक से हुई थी मुलाकात तिलक नगर निवासी अनुराग सिंह के मुताबिक मई 2025 को परिचित पारुल सिंह ने उनकी मुलाकात औरैया दिबियापुर के इंद्रानगर निवासी राहुल गुप्ता से कराई थी। बातचीत के दौरान राहुल ने अमेरिका के उद्यमी एलन मस्क से जुड़ी कंपनी स्टार लिंक फाइनेंस का खुद को निदेशक बताया, फिर कंपनी नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने की बात कहते हुए वाट्सएप पर संबंधित कई दस्तावेज भेज भरोसा जीता। भारी मुनाफे के चक्कर में फंसकर अनुराग ने तीन अलग-अलग आईडी बनाईं, फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्वरूप नगर शाखा के खाते से गूगल-पे के जरिए से कंपनी की ओर से बताए गए विभिन्न खातों में पांच लाख रुपये निवेश किए। इस दौरान निवेश में मिलने वाला रिटर्न कंपनी की ऑनलाइन आईडी पर लगातार दिखाया जाता रहा। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी वहीं, निवेश की अवधि पिछले साल 12 अगस्त से चार दिन पहले तीनों आईडी बंद कर दी गई। ठगी का एहसास होने पर शातिर राहुल ने फोन पर गोलमोल जवाब देने के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *