लखनऊ संगीत नाटक अकादमी में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:अकादमी उपाध्यक्ष और निदेशक ने दी श्रद्धांजलि, भजन और रामधुन भी गूंजा

लखनऊ संगीत नाटक अकादमी में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:अकादमी उपाध्यक्ष और निदेशक ने दी श्रद्धांजलि, भजन और रामधुन भी गूंजा

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक राज कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की। विभा सिंह ने सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने ‘मेरा मिलन करा दो मेरे राम से’ भजन सुनाया। भजन से परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में कमलाकांत की अगुआई में महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन भी गाई गई। इससे पूरा वातावरण गांधीमय हो गया। समारोह के अंत में अकादमी के निदेशक राज कुमार ने सभी का आभार जताया। अकादमी, कथक केंद्र और जयघोष के कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *