अस्पताल निर्माण की ईंट के सैंपल जांच को भेजे:मंत्री जमा खान बोले- रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

अस्पताल निर्माण की ईंट के सैंपल जांच को भेजे:मंत्री जमा खान बोले- रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

प्रभारी मंत्री जमा खान गांधी जयंती पर जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने ‘दीदी की रसोई’ और ’20 साल बेमिसाल’ जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हुई है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में काम हो रहा है। उन्होंने जहानाबाद के प्रभारी मंत्री के तौर पर हर 15 दिन या महीने में जिले का दौरा कर समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कही। मंत्री ने बताया कि सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में इस्तेमाल हो रही ईंट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता की जानकारी मिलेगी। यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी वे अस्पताल समेत जिले के अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। प्रभारी मंत्री जमा खान गांधी जयंती पर जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने ‘दीदी की रसोई’ और ’20 साल बेमिसाल’ जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हुई है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में काम हो रहा है। उन्होंने जहानाबाद के प्रभारी मंत्री के तौर पर हर 15 दिन या महीने में जिले का दौरा कर समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कही। मंत्री ने बताया कि सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में इस्तेमाल हो रही ईंट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता की जानकारी मिलेगी। यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी वे अस्पताल समेत जिले के अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *