गांधी-शास्त्री जयंती पर मधुबनी में श्रद्धांजलि सभा:सांसद बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणादायक

गांधी-शास्त्री जयंती पर मधुबनी में श्रद्धांजलि सभा:सांसद बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणादायक

मधुबनी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ के नारों से रेलवे स्टेशन परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से पूरी मानवता को शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और मानवता के अमर साधक महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय और भाजपा मधुबनी जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने सभी संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी का सत्याग्रह, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सर्वहित का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, चंद्रवीर यादव, नागेंद्र राउत, विष्णु राउत, अमरनाथ प्रसाद, संजीव कुमार बादल, संजय गुप्ता, आदित्य झा, कन्हैया साह, वीरेंद्र मेहता, अशोक राम, गगन भगत, राम पुकार ठाकुर, महेश कुमार, रवि रंजन, आनंद चौधरी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, मीना देवी, नवल झा, विवेक यादव, सुनील चौधरी, आयुष सिंह, विकास आनंद, मुकेश झा, उमेश प्रसाद, रामनरेश राय, बबलू शाह, मनोज कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मधुबनी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ के नारों से रेलवे स्टेशन परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से पूरी मानवता को शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और मानवता के अमर साधक महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय और भाजपा मधुबनी जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने सभी संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी का सत्याग्रह, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सर्वहित का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, चंद्रवीर यादव, नागेंद्र राउत, विष्णु राउत, अमरनाथ प्रसाद, संजीव कुमार बादल, संजय गुप्ता, आदित्य झा, कन्हैया साह, वीरेंद्र मेहता, अशोक राम, गगन भगत, राम पुकार ठाकुर, महेश कुमार, रवि रंजन, आनंद चौधरी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, मीना देवी, नवल झा, विवेक यादव, सुनील चौधरी, आयुष सिंह, विकास आनंद, मुकेश झा, उमेश प्रसाद, रामनरेश राय, बबलू शाह, मनोज कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *