खगड़िया-पहली बार प्रखंड स्तर पर स्कूल खेल प्रतियोगिता:10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा,स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच

खगड़िया-पहली बार प्रखंड स्तर पर स्कूल खेल प्रतियोगिता:10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा,स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच

खगड़िया में पहली बार प्रखंड स्तर पर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होने से ग्रामीण और दूरदराज के विद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। खेल मैदानों पर खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान जिला प्रशासन के अनुसार, प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना है। इससे उन छात्र-छात्राओं को भी मंच मिला, जो जिला मुख्यालय में होने वाली प्रतियोगिताओं में सीधे शामिल नहीं हो पाते थे। अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दम प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अब जिला मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने-अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर उभरने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 5 से 8 अक्टूबर तक जिला प्रतियोगिता प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद 5 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस वर्ष जिला स्तर पर 21 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पढ़ाई के साथ खेल पर जोर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खिलाड़ियों की सुविधा, खेल मैदान, तकनीकी संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पढ़ाई के साथ खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रखंड स्तर पर पहली बार व्यापक आयोजन को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। खगड़िया में पहली बार प्रखंड स्तर पर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होने से ग्रामीण और दूरदराज के विद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। खेल मैदानों पर खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान जिला प्रशासन के अनुसार, प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना है। इससे उन छात्र-छात्राओं को भी मंच मिला, जो जिला मुख्यालय में होने वाली प्रतियोगिताओं में सीधे शामिल नहीं हो पाते थे। अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दम प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अब जिला मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने-अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर उभरने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 5 से 8 अक्टूबर तक जिला प्रतियोगिता प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद 5 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस वर्ष जिला स्तर पर 21 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पढ़ाई के साथ खेल पर जोर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खिलाड़ियों की सुविधा, खेल मैदान, तकनीकी संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पढ़ाई के साथ खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रखंड स्तर पर पहली बार व्यापक आयोजन को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *