Asian Games 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम पर धनवर्षा, हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्‍टाफ को लाखों का ईनाम

Asian Games 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम पर धनवर्षा, हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्‍टाफ को लाखों का ईनाम

Asian Games 2026 में 44 साल बाद गोल्‍ड मेडल जीतने वाली टीम और उसके सहयोगी स्‍टाफ पर धनवर्षा हुई है। हॉकी इंडिया की ओर से सभी महिला प्‍लेयर्स को 11-11 लाख रुपये और सहयोगी स्‍टाफ को साढ़े पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है। 

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 44 साल बाद गोल्‍ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम पर धनवर्षा होनी शुरू हो गई है। सबसे पहले हॉकी इंडिया की ओर से सभी प्‍लेयर्स और सहयोगी स्‍टाफ को ईनाम देने का ऐलान किया गया है। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपये और सहयोगी स्‍टाफ के सभी सदस्‍यों को साढ़े पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

हॉकी इंडिया ने ईनाम के पोस्‍टर के साथ किया ट्वीट

हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट ईनाम के पोस्‍टर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘हॉकी इंडिया भारतीय महिला टीम और सपोर्ट स्टाफ को उनके ऐतिहासिक एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल जीतने के लिए सम्मानित करता है। महिलाओं की इस कड़ी मेहनत, लगन और लगातार कोशिशों के लिए यह एक सही पहचान है, जिसने उन्हें एशिया के टॉप पर पहुंचाया।

44 साल बाद जीता गोल्‍ड मेडल

बता दें कि एशियन गेम्स भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन चीन को हराकर 44 साल बाद पहला एशियाड महिला हॉकी गोल्ड मेडल जीता है।
भारत ने शुक्रवार को गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन के खिलाफ 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक्स के लिए भी क्वालिफिकेशन पक्की कर ली है।

भारत के पास अब 16 गोल्‍ड मेडल

यह भारत की झोली में शुक्रवार को आया आखिरी गोल्‍ड मेडल रहा। इसके साथ ही एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के गोल्‍ड मेडल की संख्‍या अब 16 हो गई और वह मेडल टैली में पांचवें पायदान पर है। भारत के पास अब 16 गोल्‍ड, 25 सिल्‍वर और 35 ब्रॉन्‍ज के साथ कुल 76 मेडल है। भारत के पास अब शनिवार को मेगा इवेंट के आखिरी दिन उज्‍बेकिस्‍तान को पछाड़ने का मौका होगा, जो 20 गोल्‍ड मेडल के साथ चौथे स्‍थान पर काबिज है।

एशियन गेम्स 2026: मेडल टैली

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1 चीन 162 81 73 316
2 जापान 72 83 85 240
3 दक्षिण कोरिया 33 39 62 134
4 उज्बेकिस्तान 20 23 22 65
5 भारत 16 25 35 76
6 ईरान 15 17 13 45
7 थाईलैंड 15 11 17 43
8 कजाखस्तान 12 21 44 77
9 बहरीन 11 5 6 22
10 मलेशिया 9 5 16 30

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *