डूंगरपुर सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत:पालवड़ा में कार-बाइक की हुई थी भिड़ंत, दो ने मौके पर तोड़ा था दम

डूंगरपुर सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत:पालवड़ा में कार-बाइक की हुई थी भिड़ंत, दो ने मौके पर तोड़ा था दम

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 927ए पर पालवड़ा के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में रणजीत और दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल गजेंद्र ने गुजरात के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को तीनों के शवों का डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। शोक कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों सदर थाने के एएसआई गिरिराज सिंह ने बताया कि शेरावाड़ा बिछीवाड़ा निवासी रणजीत (35) पुत्र अर्जुन वरहात, दिलीप (26) पुत्र रामा वरहात और गजेंद्र पुत्र सुरेंद्र वरहात माथुगामड़ा के पास एक शोक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पालवड़ा के पास कार से हुई जोरदार टक्कर तीनों जब नेशनल हाईवे 927ए पर पालवड़ा के पास पहुंचे, तभी खेरवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की मौके पर मौत, तीसरे ने गुजरात में तोड़ा दम हादसे में रणजीत और दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर घायल गजेंद्र को उपचार के लिए डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे गुजरात के एक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गजेंद्र की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर डूंगरपुर पहुंचे। शुक्रवार को तीनों शवों का डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *