मंडला में डबल-मनी ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार:66.50 लाख की संपत्ति जब्त, इंजीनियरिंग स्टूडेंट निकला मास्टरमाइंड

मंडला में डबल-मनी ठगी के 6 आरोपी गिरफ्तार:66.50 लाख की संपत्ति जब्त, इंजीनियरिंग स्टूडेंट निकला मास्टरमाइंड

मंडला में कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 1.75 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से 32 लाख रुपए नकद सहित कुल 66.50 लाख रुपए का सामान जब्त हुआ है। निवेशकों को जमा पूंजी दोगुनी करने का भरोसा दिलाया गया था। एसपी राजेश रघुवंशी के निर्देश पर बनी टीमों ने नागपुर, गोंदिया, मुंबई और बालाघाट में आरोपियों को ढूंढा। गोंदिया, बालाघाट और मंडला से छह आरोपी पकड़े गए। इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में राजिक कुरैशी (31), मोहसिन उर्फ समीम खान (32), अब्दुल समीर शेख (30), रासिद खान (36), साजिद खान (40), इमरान शेख (26) शामिल हैं। जब्त सामान में नकद, तीन स्कूटी, मारुति ब्रेजा, हुंडई अल्काजार (ठगी के 11 लाख रुपए से छुड़ाई गई) और एक मोबाइल फोन है। आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र मुख्य आरोपी राजिक कुरैशी इंजीनियरिंग का छात्र है। नागपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में वह जमानत पर है। पुलिस अब निवेशकों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *