मधुबनी में ट्रैफिक डीएसपी ने दिए निर्देश:पर्वों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मधुबनी में ट्रैफिक डीएसपी ने दिए निर्देश:पर्वों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मधुबनी शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मधुबनी जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने ट्रैफिक थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी पर्वों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करना होगा, ताकि आम लोगों को जाम एवं यातायात संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कर्तव्य के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रैफिक थाना के किसी भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी या सिपाही के विरुद्ध ड्यूटी में लापरवाही अथवा दोष पाए जाने की स्थिति में उसके खिलाफ निश्चित रूप से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। बैठक में मधुबनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन, एसआई अमन कुमार सहित ट्रैफिक थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मधुबनी शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मधुबनी जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने ट्रैफिक थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी पर्वों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करना होगा, ताकि आम लोगों को जाम एवं यातायात संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कर्तव्य के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रैफिक थाना के किसी भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी या सिपाही के विरुद्ध ड्यूटी में लापरवाही अथवा दोष पाए जाने की स्थिति में उसके खिलाफ निश्चित रूप से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। बैठक में मधुबनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन, एसआई अमन कुमार सहित ट्रैफिक थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *