महम थाने में पेड़ कटाई को लेकर विवाद:SHO-मुंशी के खिलाफ सीएम को शिकायत; शिकायतकर्ता बोला- गाड़ी में भरी लकड़ियां

महम थाने में पेड़ कटाई को लेकर विवाद:SHO-मुंशी के खिलाफ सीएम को शिकायत; शिकायतकर्ता बोला- गाड़ी में भरी लकड़ियां

रोहतक जिले के महम थाना परिसर में पेड़ कटाई को लेकर विवाद सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता अजमेर ने थाना प्रभारी सतपाल सिंह और मुंशी युद्धवीर पर पेड़ कटवाकर लकड़ियां ट्रॉली में भरवाने का आरोप लगाते हुए डीएसपी तनुज शर्मा से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने 1 अक्टूबर को दोनों को पेड़ कटवाते देखा और इसका वीडियो भी बनाया। वहीं, एसएचओ सतपाल सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पेड़ों की केवल छंटाई कराई गई है, कोई पेड़ नहीं काटा गया। मामले में शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। थाने के पेड़ों की देखभाल करता था सामाजिक कार्यकर्ता अजमेर ने महम थाना एसएचओ सतपाल सिंह और मुंशी युद्धवीर के खिलाफ डीएसपी तनुज शर्मा से शिकायत की है। आरोप है कि दोनों ने थाना परिसर में लगे पेड़ कटवाए हैं। अजमेर ने बताया कि वह सदर थाना महम के पेड़ों की देखभाल करता था। 1 अक्टूबर सुबह 11 बजे उसने एसएचओ और मुंशी को पेड़ कटवाते और लकड़ियों को ट्रॉली में भरते देखा। मोटे पेड़ काटकर ट्रॉली भरी पुलिसकर्मी वन विभाग से आरी और दरात छंटाई के लिए ले गए थे, लेकिन मौके पर मोटे पेड़ काटकर ट्रॉली भरी जा रही थी। विरोध करने पर एसएचओ और मुंशी ने कहा कि ये उनके पेड़ हैं। शिकायतकर्ता ने लकड़ियों से भरी ट्रॉली का वीडियो बनाया है और दावा किया है कि पेड़ काटने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। सीएम सैनी को भेजी शिकायत अजमेर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को भी शिकायत भेजकर कार्रवाई मांगी है। महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ों की सिर्फ छंटाई की गई है, कोई पेड़ काटा नहीं गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *