सतना में चोरी से पहले चुराया ई-रिक्शा:रेकी कर डॉक्टर के क्लिनिक में घुसी गैंग, बाहर इंतजार करते रहे साथी, पुलिस CCTV से कर रही पहचान

सतना में चोरी से पहले चुराया ई-रिक्शा:रेकी कर डॉक्टर के क्लिनिक में घुसी गैंग, बाहर इंतजार करते रहे साथी, पुलिस CCTV से कर रही पहचान

सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बदमाशों ने डॉक्टर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पहले मोहल्ले से ई-रिक्शा चुराकर लाए और उससे रेकी करने के बाद डॉ. बहादुर खान के घर में घुस गए। यहां क्लिनिक से करीब 15 हजार रुपए चुराए। इसके बाद किचन तक पहुंचकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। बाहर से दरवाजे बंद किए, बाउंड्री कूदकर घुसे डॉ. बहादुर खान की पत्नी फिरदौस के मुताबिक, वारदात रात करीब 2 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश ई-रिक्शा से उतरते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने घर के बाहर से दरवाजे बंद किए और बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद क्लिनिक से करीब 15 हजार रुपए चुरा लिए। आहट सुनकर जागे डॉक्टर और पत्नी क्लिनिक से चोरी करने के बाद बदमाश किचन तक पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आवाज सुनकर डॉ. बहादुर खान और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। दोनों के शोर मचाने पर बदमाश घबरा गए और मौके पर सब्बल व रॉड छोड़कर भाग निकले। ई-रिक्शा में बाहर इंतजार कर रहे थे साथी सूचना मिलने पर पुलिस सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सब्बल और रॉड जब्त किए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश घर के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके कुछ साथी ई-रिक्शा में बाहर इंतजार कर रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *