मधुबनी में गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण:राष्ट्रपिता के सत्य-अहिंसा के विचारों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प

मधुबनी में गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण:राष्ट्रपिता के सत्य-अहिंसा के विचारों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प

मधुबनी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह करीब 9 बजे किया गया। इस दौरान मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों तथा बुद्धिजीवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम मुकेश रंजन, डीडीसी तुषार कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, मधुबनी उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति एवं बुद्धिजीवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान परिसर में देश की स्वतंत्रता, सत्य, अहिंसा और गांधीजी के विचारों को याद किया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अधिकारी …. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गांधी जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं। गांधीजी का जीवन हमें शांति, सद्भाव, स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महापुरुष को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने का दिन भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। मधुबनी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह करीब 9 बजे किया गया। इस दौरान मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों तथा बुद्धिजीवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम मुकेश रंजन, डीडीसी तुषार कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, मधुबनी उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति एवं बुद्धिजीवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान परिसर में देश की स्वतंत्रता, सत्य, अहिंसा और गांधीजी के विचारों को याद किया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अधिकारी …. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गांधी जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं। गांधीजी का जीवन हमें शांति, सद्भाव, स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महापुरुष को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने का दिन भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *