Archery Medals at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत ने 7 मेडल जीत लिए हैं। भारतीय तीरंदाज शनिवार को भी 2 इवेंट में उतरेंगे, जिससे खेलों के इतिहास में आर्चरी से सबसे ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार है।
India’s Archery Medal at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय आर्चर्स ने मेडल की झड़ी लगा दी है। शुक्रवार को मेंस रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल मैच में साउथ कोरिया से हारने के बावजूद सिल्वर मेडल जीत लिया। एशियन गेम्स 2026 में आर्चरी इवेंट का दूसरा सिल्वर मेडल है। अब तक भारत 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 7 पदक जीत चुका है।
फाइनल में मिली एकतरफा हार
धीरज बोमादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान की तिकड़ी शुरुआत से ही पीछे रही। साउथ कोरिया के तिरंदाजों ने उनकी गलतियों का फायदा उठाना जारी रखा और गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में भारतीय तिकड़ी को 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट टाई रहा लेकिन अगले दोनों सेट साउथ कोरिया ने जीत लिया।
फाइनल में भटके भारतीय तीरंदाज
फाइनल मुकाबले में भारत के सबसे बेहतरीन आर्चर धीरज लय में नजर नहीं आए और सबसे ज्यादा गलतियां करते दिखे। पहले पहले सेट में 19 अंक हासिल किए तो दूसरे सेट में 16 और तीसरे सेट में 19 अंक जोड़ पाए। भारत ने पहले सेट को 56-56 से टाई किया लेकिन दूसरे सेट भारतीय तीरंदाजों ने 57-50 से गंवा दिया। दूसरे सेट में 2-2 एटेम्प्ट के बावजूद कोई भी भारतीय आर्चर 10 पर निशाना नहीं लगा सका। तीसरे सेट में भारतीय तिकड़ी ज्यादा दबाव में नजर आई। पहला एरो 10 के निशाने पर लगा लेकिन बाकी 5 एरो टारगेट से भटकते नजर नजर आए और 56-54 से पिछड़ते हुए भारतीय तिकड़ी ने गोल्ड मेडल गंवा दी।
खबर अपडेट हो रही है…
Sports – Patrika | CMS

