गांधी जयंती पर NCC कैडेट्स ने किया रक्तदान:नरसिंहपुर जिला अस्पताल में 50 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य

गांधी जयंती पर NCC कैडेट्स ने किया रक्तदान:नरसिंहपुर जिला अस्पताल में 50 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य

नरसिंहपुर में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। छात्रों के साथ स्थानीय लोग भी कर रहे रक्तदान रक्तदान अभियान में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोग भी उत्साह से शामिल हो रहे हैं। रक्तदान के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने व्यवस्थाएं की हैं। ब्लड बैंक की वैन में ही रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया जा रहा है। एनसीसी कैडेट्स ने बताया रक्तदान का महत्व शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। गांधी जयंती पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करना भी है। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में उत्साह नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *