भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज राजसमंद दौरे पर:पंचायती राज चुनावों को लेकर पदाधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे मंथन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज राजसमंद दौरे पर:पंचायती राज चुनावों को लेकर पदाधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे मंथन

राजसमंद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजसमंद स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनाव प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन की तैयारियों पर चर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बैठक में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की तैयारियों, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, चुनाव प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर मार्गदर्शन लिया जाएगा। एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ पंचायती राज चुनावों की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से चुनावों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *