समस्तीपुर के हसनपुर बाजार स्थित इमली चौक के पास गुरुवार को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा। तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान हॉस्पिटल के बाहर शव को रखकर वरीय अधिकारियों को मौके की बुलाने की मांग करते रहे। मृतका की पहचान बिथान प्रखंड की सखवा पंचायत के धबोलिया वार्ड-1 निवासी कैलाश साह की पत्नी राजकुमारी देवी(30) के तौर पर हुई है। डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी तबीयत मृतका के पति कैलाश साह ने बताया कि बुधवार को हसनपुर सीएचसी में उनकी पत्नी का प्रसव हुआ था। इसके बाद जच्चा और बच्चा को लेकर घर चले गए थे। गुरुवार को अचानक राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीण चिकित्सक सुजीत यादव की सलाह पर सवेरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शाम तक तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए डिस्चार्ज करने को कहा। इसके बाद भी उसका इलाज जारी रखा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मौत के बाद डॉक्टर और कर्मियों के चले जाने का आरोप महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कुछ कर्मियों के वहां से चले जाने की बात परिजनों ने कही। अस्पताल में उस समय अन्य मरीज भी भर्ती थे। मौत की खबर फैलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। कमरे में शराब की खाली बोतल मिलने का दावा हंगामे के दौरान अस्पताल के एक कमरे में स्लैब पर शराब की खाली बोतलें मिलने का दावा भी किया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए। हालांकि, इन बोतलों के अस्पताल कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई हसनपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कांत ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। आवेदन देते हैं तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के हसनपुर बाजार स्थित इमली चौक के पास गुरुवार को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा। तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान हॉस्पिटल के बाहर शव को रखकर वरीय अधिकारियों को मौके की बुलाने की मांग करते रहे। मृतका की पहचान बिथान प्रखंड की सखवा पंचायत के धबोलिया वार्ड-1 निवासी कैलाश साह की पत्नी राजकुमारी देवी(30) के तौर पर हुई है। डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी तबीयत मृतका के पति कैलाश साह ने बताया कि बुधवार को हसनपुर सीएचसी में उनकी पत्नी का प्रसव हुआ था। इसके बाद जच्चा और बच्चा को लेकर घर चले गए थे। गुरुवार को अचानक राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीण चिकित्सक सुजीत यादव की सलाह पर सवेरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शाम तक तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए डिस्चार्ज करने को कहा। इसके बाद भी उसका इलाज जारी रखा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मौत के बाद डॉक्टर और कर्मियों के चले जाने का आरोप महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कुछ कर्मियों के वहां से चले जाने की बात परिजनों ने कही। अस्पताल में उस समय अन्य मरीज भी भर्ती थे। मौत की खबर फैलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। कमरे में शराब की खाली बोतल मिलने का दावा हंगामे के दौरान अस्पताल के एक कमरे में स्लैब पर शराब की खाली बोतलें मिलने का दावा भी किया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए। हालांकि, इन बोतलों के अस्पताल कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई हसनपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कांत ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। आवेदन देते हैं तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

