Asian Games 2026: नेत्रा कुमानन ने महिला नौकायान के डिंगी फाइनल में जीता कांस्य

Asian Games 2026: नेत्रा कुमानन ने महिला नौकायान के डिंगी फाइनल में जीता कांस्य

Nethra Kumana: एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत ने 11 गोल्ड, 24 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इस तरह अब तक कुल 69 मेडल भारत के नाम दर्ज है। भारत मेडल टैली में 7वें नंबर पर काबिज है। नेत्रा कुमानन ने भारत के लिए नौकायान में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पढ़े पूरी रिपोर्ट। 

Nethra Kumana Win Bronze medal: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत की झोली में एक और पदक आया है। दरअसल, नेत्रा कुमानन ने शुक्रवार को महिला नौकायान के डिंगी फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया। पहली रेस में नेत्रा कुमानन छठे स्थान पर रहीं, जबकि दूसरी रेस में जीत हासिल की। कुल मिलाकर उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। 29 वर्षीय भारतीय महिला नाविक कायोह यॉट हार्बर में थाइलैंड की सोफिया गेल मॉन्टगोमरी और सिंगापुर की एंग जानिया से पीछे रहीं। थाइलैंड की सोफिया गेल मॉन्टगोमरी ने गोल्ड मेडल जीता जबकि एंग जानिया ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन हासिल किया गया ब्रॉन्ज मेडल नेत्रा कुमारन के लिए बेहद खास उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय नौकायन के क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत किया है। चेन्नई में जन्मी इस ओलंपियन ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने बेहतरीन कौशल और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर पोडियम फिनिश हासिल की।

नेत्रा इससे पहले 2014, 2018 और 2023 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई करके ओलंपिक के लिए जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *