फिरोजाबाद के मक्खनपुर में 575 किलो अवैध पटाखा बारूद बरामद:दो गिरफ्तार, मकान में बन रहे थे पटाखे; पोटाश-गंधक भी मिला

फिरोजाबाद के मक्खनपुर में 575 किलो अवैध पटाखा बारूद बरामद:दो गिरफ्तार, मकान में बन रहे थे पटाखे; पोटाश-गंधक भी मिला

फिरोजाबाद में दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मक्खनपुर पुलिस और सर्विलांस सेल ने गुरुवार रात करीब 11 बजे कार्रवाई की। पुलिस ने इंदुमई गांव स्थित एक मकान में छापा मारकर 575 किलोग्राम अवैध पटाखा बारूद बरामद किया। मौके से पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में कच्चा माल भी मिला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से इंदुमई गांव में अवैध पटाखा निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना के बाद थाना मक्खनपुर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इंदुमई निवासी फखरुद्दीन के मकान पर छापा मारा। मौके से राजू पुत्र रामनाथ निवासी चंद्रवार गेट, थाना दक्षिण और जायद पुत्र फखरुद्दीन निवासी इंदुमई, थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया गया। 480 किलो मिक्सर बारूद, 70 किलो गंधक बरामद पुलिस के मुताबिक, मौके से बरामद सामग्री में 480 किलो मिक्सर बारूद, 15 किलो पोटाश, 70 किलो गंधक और 10 किलो बारूद के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला अन्य कच्चा माल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजू पर 2019 में भी दर्ज हुआ था मुकदमा मामले में थाना मक्खनपुर में विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 4/9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजू के खिलाफ वर्ष 2019 में भी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई कार्रवाई एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, एएसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण और सीओ शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी मुकेश कुमार समेत थाना मक्खनपुर और सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *