भिंड| अटेर क्षेत्र के ग्राम यादवों का पुरा (कोषण) के ग्रामीणों ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय अटेर में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन के दौरान बताया कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में 1 जनवरी 2026 से लेकर अब-तक बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन सामग्री नहीं आई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका के भरोसे चल रहा है, क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सप्ताह में सिर्फ एक-दो दिन ही आती हैं। हमारी मांग है कि केंद्र पर आने वाले बच्चों को नियमित पोषण आहार दिया जाए। केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। इस मौके पर मेवाराम, रामपाल सिंह, महावीर सिंह, लाखन सिंह, सेवाराम आदि मौजूद रहे।

