ग्वालियर एलिवेटेड रोड का PHASE-2:15 अक्टूबर से शुरू होगा काम, फूलबाग और नदीगेट समेत 12 जगह उतरेंगे लूप

ग्वालियर एलिवेटेड रोड का PHASE-2:15 अक्टूबर से शुरू होगा काम, फूलबाग और नदीगेट समेत 12 जगह उतरेंगे लूप

​ग्वालियर में स्वर्णरेखा नदी पर 900 करोड़ रुपए की लागत से बन रही एलिवेटेड रोड के द्वितीय चरण (Phase-2) का काम 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। बारिश के कारण निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटने के बाद सबसे पहले फूलबाग चौराहे पर लूप बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही नदी में जमा मिट्टी हटाने की सफाई प्रक्रिया भी 15 अक्टूबर से रफ्तार पकड़ेगी। ​ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति ​वर्तमान में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से आने वाले और नदीगेट की ओर से आने वाले पुल के बीच फूलबाग चौराहे के पास लगभग 300 फीट का हिस्सा निर्माण कार्य से छूटा हुआ है। ​द्वितीय चरण के तहत फूलबाग चौराहे पर दो लूप उतारे जाएंगे: ​पहला लूप: फूलबाग पार्क की ओर। ​दूसरा लूप: किलागेट जाने वाले मार्ग की ओर। ​हनुमान बांध से फूलबाग तक बनेंगे 12 लूप ​एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों की सुचारू आवाजाही (Entry Exit) के लिए हनुमान बांध से लेकर फूलबाग तक कुल 12 लूप तैयार किए जाएंगे। इनमें 6 चढ़ने (Entry) और 6 उतरने (Exit) के लिए होंगे। ​इन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे लूप (1) -​कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के पास
(2) -​हनुमान चौराहा
(3) -​तारागंज
(4) -​नदीगेट
(5) -​फूलबाग चौराहा ​रामदास घाटी फ्लाईओवर भी जुड़ेगा नदीगेट के पास रामदास घाटी से आने वाले फ्लाईओवर को एलिवेटेड रोड से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे कंपू और लश्कर क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को सीधा फायदा मिलेगा। इस मामले में कार्यपालन यंत्री (सेतु संभाग, PWD) जोगिंदर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्यों पर रोक रहती है। 15 अक्टूबर के बाद द्वितीय चरण में लूप उतारने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वर्णरेखा नदी से मिट्टी हटाने का कार्य भी शुरू होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *