कमीशन बढ़ाने की मांग, भोपाल में 400 राशन दुकानें बंद:7 अक्टूबर तक अनाज वितरण भी नहीं; अफसर बोले-बीच का रास्ता निकाल रहे

कमीशन बढ़ाने की मांग, भोपाल में 400 राशन दुकानें बंद:7 अक्टूबर तक अनाज वितरण भी नहीं; अफसर बोले-बीच का रास्ता निकाल रहे

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में बुधवार को राशन वितरण प्रभावित रहा। भोपाल की 400 दुकानें बंद रही। संचालकों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर 7 अक्टूबर तक दुकानें बंद रखने और अनाज वितरण नहीं करने की बात कही है। इधर, दुकानें बंद होने से लोगों को राशन नहीं मिलेगा। इसके चलते अफसर बीच का रास्ता निकाल रहे हैं। मध्य प्रदेश राशन विक्रेता संघ ने 1 से 7 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें भोपाल की 400 समेत प्रदेश की करीब 26 हजार उचित मूल्य दुकानें शामिल हैं। इस दौरान राशन वितरण नहीं किया जाएगा। गुरुवार को पहले दिन भी ऐसे ही हालात रहे। भोपाल में 3.42 लाख परिवार
भोपाल की बात करें तो यहां 400 दुकानें हैं और 3 लाख 42 हजार परिवारों को राशन दिया जाता है। इन परिवार में करीब 14 लाख सदस्य हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर महीने 4-5 तारीख से ही राशन का वितरण शुरू होता है। इसलिए शुरुआती दिनों की हड़ताल से ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। उधर, शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके चलते हड़ताल जल्दी खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद राशन वितरण भी किया जाएगा। कमीशन बाने की यह मांग
दुकानदारों का कहना है कि प्रदेश में उन्हें राशन वितरण पर 90 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है, जबकि आसपास के प्रदेशों में यह 200 से 250 रुपए तक है। यह राशि भी तीन से चार महीने की देरी से मिलने के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान संचालन मुश्किल हो रहा है। कलेक्टरों को सौंप चुके ज्ञापन
संघ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इससे पहले सोमवार को प्रदेशभर कलेक्टरों को ज्ञापन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर मांगें रखी थी। मंत्री के आश्वासन के बाद भी ​मांगें पूरी न होने पर हड़ताल का निर्णय लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *