प्रतिभा का सम्मान समारोह:गोरखपुर विश्वविद्यालय में क्विज व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए प्रमाण पत्र

प्रतिभा का सम्मान समारोह:गोरखपुर विश्वविद्यालय में क्विज व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए प्रमाण पत्र

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष श्री मांधाता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुभी धुसिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। क्विज एवं निबंध जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। मुख्य अतिथि मांधाता सिंह ने प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ये रहे विजेता क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि जायसवाल ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में ख़ुशी सिंह प्रथम, शिखा द्वितीय तथा प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार, डॉ. मनीष कुमार पांडेय, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार गुप्ता सहित समाजशास्त्र विभाग के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *