निलंबित SI का भभुआ चौकी प्रभारी बनाया जाना निरस्त:एसपी ने भेजा पुलिस लाइन, नवाबगंज में तैनात गौरव सिंह को मिली जिम्मेदारी

निलंबित SI का भभुआ चौकी प्रभारी बनाया जाना निरस्त:एसपी ने भेजा पुलिस लाइन, नवाबगंज में तैनात गौरव सिंह को मिली जिम्मेदारी

गोंडा में निलंबन के बाद 19 दिन में बहाल किए गए एसआई कमल शंकर चतुर्वेदी को भभुआ चौकी प्रभारी बनाए जाने के मामले में गुरुवार शाम 6:30 बजे बड़ा बदलाव हुआ। गोंडा एसपी अभिषेक झा ने कमल शंकर चतुर्वेदी का भभुआ चौकी प्रभारी के पद पर किया गया तबादला तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। उन्हें गोंडा पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। गौरव सिंह को बनाया नया चौकी प्रभारी एसपी ने नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा गौरव सिंह को भभुआ चौकी का नया प्रभारी बनाया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने गौरव सिंह को फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 30 अक्टूबर को उठे थे कमल शंकर की तैनाती पर सवाल दरअसल, 30 अक्टूबर को खबर प्रकाशित हुई थी कि विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के धरने और विरोध के बाद परसपुर थाना प्रभारी रहे कमल शंकर चतुर्वेदी को 10 सितंबर को एसपी ने लापरवाही के आरोप में निलंबित किया था। इसके करीब 19 दिन बाद उन्हें बहाल कर कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र की भभुआ चौकी का प्रभारी बना दिया गया था। विभागीय जांच के बीच मिली थी चौकी की जिम्मेदारी कमल शंकर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। इसके बावजूद उन्हें चौकी प्रभारी बनाए जाने को लेकर सवाल उठे थे। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खबर शेयर कर लोग तैनाती पर सवाल उठा रहे थे। पहले भी कार्रवाई के बाद तैनाती पर उठे थे सवाल इससे पहले रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरे उत्कर्ष पांडेय को पुलिस विभाग में पीआरओ बनाए जाने को लेकर भी खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *