विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी समारोह के लिए संपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान रामबाग क्षेत्र से शुरू हुआ। विहिप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर उन्हें समारोह का निमंत्रण दिया। विहिप ब्रज प्रांत के सह मंत्री राकेश त्यागी ने बताया कि 4 अक्टूबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में यह समारोह होगा। त्यागी ने कहा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन में अशोक सिंघल की अहम भूमिका थी। इसलिए निमंत्रण उन परिवारों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है, जो राम मंदिर निर्माण के संघर्ष से जुड़े रहे हैं। अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन, डॉ. ए.के. सिंह, पूरन डावर, डॉ. कैलाश विश्वानी, डीजीसी धर्मेंद्र वर्मा, राधाकृष्ण, पार्षद प्रदीप अग्रवाल और साध्वी बृज किशोरी समेत कई प्रबुद्धजनों से संपर्क हुआ। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख नमित चौहान, गौरक्षा प्रमुख जीपी पाठक, विभाग संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा, पप्पू ठाकुर, कपिल त्यागी, राहुल वार्ष्णेय और सतीश रघुवंशी सहित विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

