महराजगंज में गांधी जयंती पर संगोष्ठी:वक्ताओं ने सत्य और अहिंसा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताया

महराजगंज में गांधी जयंती पर संगोष्ठी:वक्ताओं ने सत्य और अहिंसा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताया

महराजगंज के भारद्वाज इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया। आज की युवा पीढ़ी गांधी के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि गांधी का चिंतन भारतीय लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की मजबूत आधारशिला है। शमशुल हुदा खान ने कहा कि गांधीजी का स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश आज पहले से अधिक महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि विद्यालयों में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों के विचारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *