बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के अंतर्गत संचालित मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के छात्रों ने ICAR अखिल भारतीय संयुक्त कृषि परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल कॉलेज के 17 छात्र-छात्राओं में से 12 ने ऑल इंडिया टॉप-200 में जगह बनाई है। इनमें 8 छात्र-छात्राएं टॉप-50 में शामिल हैं। कॉलेज की छात्रा जूही भारती ने ऑल इंडिया रैंक-5 हासिल कर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं श्वेता सुमन ने 12वीं, श्वेतांक कुमार ने 20वीं और आराधना कुमारी ने 21वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा वाचस वादिनी मणि 30वीं, शशि भूषण 38वीं, शुभम कुमार 45वीं और पूजा कुमारी 47वीं रैंक पर रहीं। टॉप-200 में इन छात्रों ने बनाई जगह अलीशा राज ने 65वीं, रौशनी कुमारी ने 117वीं, सूरज राज ने 160वीं और रेशमी आनंद ने 188वीं रैंक हासिल की। इस तरह कॉलेज के 12 छात्र-छात्राओं ने देशभर के अभ्यर्थियों के बीच टॉप-200 में स्थान बनाया। परिणाम आते ही कॉलेज में जश्न परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मात्स्यिकी महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। कॉलेज प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कुलपति ने दी बधाई बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किशनगंज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कुलपति ने छात्रों से आगे अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने की अपील की। डीन बोले- आने वाले बैचों को मिलेगी प्रेरणा मात्स्यिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद परीक्षा में शामिल 17 में से 12 छात्रों का टॉप-200 में स्थान बनाना शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले बैच के छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के अंतर्गत संचालित मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के छात्रों ने ICAR अखिल भारतीय संयुक्त कृषि परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल कॉलेज के 17 छात्र-छात्राओं में से 12 ने ऑल इंडिया टॉप-200 में जगह बनाई है। इनमें 8 छात्र-छात्राएं टॉप-50 में शामिल हैं। कॉलेज की छात्रा जूही भारती ने ऑल इंडिया रैंक-5 हासिल कर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं श्वेता सुमन ने 12वीं, श्वेतांक कुमार ने 20वीं और आराधना कुमारी ने 21वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा वाचस वादिनी मणि 30वीं, शशि भूषण 38वीं, शुभम कुमार 45वीं और पूजा कुमारी 47वीं रैंक पर रहीं। टॉप-200 में इन छात्रों ने बनाई जगह अलीशा राज ने 65वीं, रौशनी कुमारी ने 117वीं, सूरज राज ने 160वीं और रेशमी आनंद ने 188वीं रैंक हासिल की। इस तरह कॉलेज के 12 छात्र-छात्राओं ने देशभर के अभ्यर्थियों के बीच टॉप-200 में स्थान बनाया। परिणाम आते ही कॉलेज में जश्न परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मात्स्यिकी महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। कॉलेज प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कुलपति ने दी बधाई बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किशनगंज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कुलपति ने छात्रों से आगे अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने की अपील की। डीन बोले- आने वाले बैचों को मिलेगी प्रेरणा मात्स्यिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद परीक्षा में शामिल 17 में से 12 छात्रों का टॉप-200 में स्थान बनाना शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले बैच के छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।

