सीएम बोले- गंगा-गंडक और सोन नदी में रिकॉर्ड पानी:सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण, राहत और बचाव के लिए एयरफोर्स से मांगी मदद

सीएम बोले- गंगा-गंडक और सोन नदी में रिकॉर्ड पानी:सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण, राहत और बचाव के लिए एयरफोर्स से मांगी मदद

बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जेपी गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़े जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। सरकार ने संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाना है। गंगा, गंडक और सोन के जलस्तर पर नजर मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। अगले 48 घंटे तक नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की स्थिति पैदा होने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार गंगा, गंडक और सोन में रिकॉर्ड पानी मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गंगा, गंडक और सोन नदी में रिकॉर्ड पानी आया है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति तब बनी है, जब इस वर्ष बिहार में सामान्य से करीब 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कम बारिश के बावजूद नदियों में पानी का स्तर बढ़ना प्रशासन के लिए गंभीर स्थिति है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि नदी किनारे और संभावित प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ के मूलमंत्र के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने खुद स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और लोगों से भी स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने खुद सफाई कर दिया संदेश मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास के सामने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसे लोगों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति दूसरे लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जेपी गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़े जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। सरकार ने संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाना है। गंगा, गंडक और सोन के जलस्तर पर नजर मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। अगले 48 घंटे तक नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की स्थिति पैदा होने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार गंगा, गंडक और सोन में रिकॉर्ड पानी मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गंगा, गंडक और सोन नदी में रिकॉर्ड पानी आया है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति तब बनी है, जब इस वर्ष बिहार में सामान्य से करीब 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कम बारिश के बावजूद नदियों में पानी का स्तर बढ़ना प्रशासन के लिए गंभीर स्थिति है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि नदी किनारे और संभावित प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ के मूलमंत्र के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने खुद स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और लोगों से भी स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने खुद सफाई कर दिया संदेश मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास के सामने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसे लोगों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति दूसरे लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *