IMD Alert: जाते-जाते मानसून दिखाएगा तेवर! बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी तूफानी बारिश, चेतावनी जारी

IMD Alert: जाते-जाते मानसून दिखाएगा तेवर! बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी तूफानी बारिश, चेतावनी जारी

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने 1 से 5 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर (घाट क्षेत्र) और सांगली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके अनुसार मुंबई में 1 अक्टूबर को हल्की बारिश, 2 अक्टूबर को मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 5 अक्टूबर को फिर मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में बारिश की संभावना सभी पांच दिनों में ‘बहुत अधिक’ बताई गई है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अलग-अलग दिनों में बदल सकती है। मुंबई के लिए 1 अक्टूबर को हल्की, 2 अक्टूबर को मध्यम, 3 और 4 अक्टूबर को शुष्क तथा 5 अक्टूबर को मध्यम बारिश का अनुमान है।

ठाणे-पालघर में गरज-चमक के साथ बारिश

मुंबई से सटे ठाणे जिले में 1 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 2 अक्टूबर को हल्की बारिश, जबकि 3 और 4 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 5 अक्टूबर को एक बार फिर मध्यम बारिश हो सकती है।

पालघर में 1 अक्टूबर को हल्की बारिश और 2 अक्टूबर को मध्यम बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। 3 और 4 अक्टूबर को मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि 5 अक्टूबर को फिर मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी दिनों में बारिश की संभावना को ‘बहुत अधिक’ श्रेणी में रखा है।

रायगढ़, रत्नागिरी में आंधी-बारिश की भविष्यवाणी

कोंकण के कई जिलों में मौसम सक्रिय रहने वाला है। रायगढ़ और रत्नागिरी में 1 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सिंधुदुर्ग में भी 1 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 2 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पुणे और पश्चिमी घाट में तूफानी बारिश के आसार

पुणे में 1 से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 5 अक्टूबर को हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं पुणे के घाट क्षेत्रों में पांचों दिनों हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है।

नासिक और अहिल्यानगर में 1 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद इन जिलों में मुख्य रूप से हल्की बारिश का अनुमान है।

कोल्हापुर (घाट क्षेत्र) और सांगली में बादलों की कड़कड़ाहट और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश ‘गायब’

IMD के पूर्वानुमान में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड, लातूर और धाराशिव में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। जबकि सोलापुर में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश के बाद मौसम शुष्क रह सकता है।

वहीं अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए 5 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *