हावड़ा-गयाजी एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद:उत्पाद पुलिस ने बाथरूम से 2 बोरों में रखी 41 लीटर शराब पकड़ी, तस्कर भागा

हावड़ा-गयाजी एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद:उत्पाद पुलिस ने बाथरूम से 2 बोरों में रखी 41 लीटर शराब पकड़ी, तस्कर भागा

शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को हावड़ा-गयाजी एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब पकड़ी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से दो बोरों में रखी शराब बरामद की। हालांकि, तस्कर भागने में कामयाब रहे। यह शराब पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नवादा ले जाई जा रही थी। तस्करों ने इसे ट्रेन की बोगी संख्या एस-2 के पीछे बाथरूम में छिपाकर रखा था। शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज तलाशी के दौरान 68 बोतल यानी 41 लीटर विदेशी शराब और बीयर मिली। इस कार्रवाई के समय रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। छापामारी में रेलवे प्रशासन और जीआरपी पुलिस ने भी सहयोग किया। उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर ट्रेनों को शराब ढुलाई का आसान तरीका मानकर यह धंधा कर रहे थे। शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को हावड़ा-गयाजी एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब पकड़ी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से दो बोरों में रखी शराब बरामद की। हालांकि, तस्कर भागने में कामयाब रहे। यह शराब पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नवादा ले जाई जा रही थी। तस्करों ने इसे ट्रेन की बोगी संख्या एस-2 के पीछे बाथरूम में छिपाकर रखा था। शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज तलाशी के दौरान 68 बोतल यानी 41 लीटर विदेशी शराब और बीयर मिली। इस कार्रवाई के समय रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। छापामारी में रेलवे प्रशासन और जीआरपी पुलिस ने भी सहयोग किया। उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर ट्रेनों को शराब ढुलाई का आसान तरीका मानकर यह धंधा कर रहे थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *