छात्र जदयू नेता अंकित राज ने पटना में पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर कटिहार और सीमांचल के छात्रों के शैक्षणिक मुद्दे रखे। उन्होंने कटिहार में पूर्णिया विवि का सब-कैंपस, पीजी ब्लॉक और नया डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। बाढ़ प्रभावित छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति व फीस में छूट मांगी। कटिहार रेलवे क्षेत्र के पास कोचिंग हब, फ्री लाइब्रेरी और स्किल सेंटर बनाने का सुझाव भी दिया। उर्दू स्कूलों में शिक्षकों व किताबों की कमी दूर करने, उर्दू टीईटी शिक्षकों की भर्ती तेज करने की मांग की। छात्र संघ चुनाव बहाल करने और खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम बनाने की बात रखी। ग्रामीण छात्रों की आवासीय समस्या के लिए 500-500 क्षमता वाले आधुनिक छात्रावास बनाने की मांग की, जिनमें वाई-फाई, मेस व सुरक्षित माहौल हो। नीतीश कुमार ने छात्र नेता की ओर से रखे गए मुद्दों को सुना और छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। छात्र जदयू नेता अंकित राज ने पटना में पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर कटिहार और सीमांचल के छात्रों के शैक्षणिक मुद्दे रखे। उन्होंने कटिहार में पूर्णिया विवि का सब-कैंपस, पीजी ब्लॉक और नया डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। बाढ़ प्रभावित छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति व फीस में छूट मांगी। कटिहार रेलवे क्षेत्र के पास कोचिंग हब, फ्री लाइब्रेरी और स्किल सेंटर बनाने का सुझाव भी दिया। उर्दू स्कूलों में शिक्षकों व किताबों की कमी दूर करने, उर्दू टीईटी शिक्षकों की भर्ती तेज करने की मांग की। छात्र संघ चुनाव बहाल करने और खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम बनाने की बात रखी। ग्रामीण छात्रों की आवासीय समस्या के लिए 500-500 क्षमता वाले आधुनिक छात्रावास बनाने की मांग की, जिनमें वाई-फाई, मेस व सुरक्षित माहौल हो। नीतीश कुमार ने छात्र नेता की ओर से रखे गए मुद्दों को सुना और छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

