गोइंदवाल जेल में कैदी का फंदे पर लटका मिला शव:अगस्त महीने में हुई थी गिरफ्तारी, कंबल से फांसी लगाने की आशंका

गोइंदवाल जेल में कैदी का फंदे पर लटका मिला शव:अगस्त महीने में हुई थी गिरफ्तारी, कंबल से फांसी लगाने की आशंका

तरनतारन स्थित सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में एक विचाराधीन कैदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदी से लटका मिला। जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कैदी ने जेल के भीतर कंबल से रस्सी बनाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल स्टाफ कैदी को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन लेकर पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी की पहचान मनजीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ ज्ञानी (पुत्र गुलजार सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह थाना सिटी तरनतारन में दर्ज एक मामले (एफआईआर नंबर 226, दिनांक 28 अगस्त 2026) के तहत गोइंदवाल साहिब जेल में बंद था। पुलिस ने धारा 196 BNS के तहत की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस संबंध में मृतक के जीजा मुख्तार सिंह ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाए हैं। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 196 के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *