सागर में बालाजी ऑटो डील पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:बगैर ट्रेड लाइसेंस वाहन खरीदी-बिक्री चल रहा था कारोबार, दुकान सील की

सागर में बालाजी ऑटो डील पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:बगैर ट्रेड लाइसेंस वाहन खरीदी-बिक्री चल रहा था कारोबार, दुकान सील की

सागर के भगवानगंज क्षेत्र में संचालित श्री बालाजी ऑटो डील पर गुरुवार दोपहर क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। आटो डील का काम बगैर ट्रेड लाइसेंस के चल रहा था। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की खरीदी-बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने दुकान सील कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरटीओ विभाग को शिकायत मिली थी कि भगवानगंज में श्री बालाजी ऑटो डील पर कमीशन लेकर वाहनों का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आरटीओ मनोज तेहनगुरिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑटो डील संचालक से वाहनों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज और परिवहन विभाग द्वारा जारी ट्रेड लाइसेंस मांगा। लेकिन संचालक मौके पर कोई भी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में स्पष्ट हुआ कि ऑटो डील बगैर किसी वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। इस पर आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सील किया है। दुकान पर कार्रवाई कर सील किया
आरटीओ मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि बगैर ट्रेड लाइसेंस के वाहन डील का संचालन मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की अवैध रूप से संचालित ऑटो डीलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *