नीमच के डॉ. हेडगेवार बस स्टैंड पर लंबे समय से फैली अव्यवस्था और अतिक्रमण पर गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इनकी बसें जब्त कार्रवाई में बस स्टैंड परिसर में सालों से खड़ी 5 बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय भेजा गया। इनमें नवकार जियाजी ट्रैवल्स, वीर गुर्जर और एचएम कोठारी की बसें शामिल थीं। टीम ने इनके दस्तावेजों और परमिट की जांच की। प्रशासन ने यात्री प्रतीक्षालय से भी अवैध कब्जा हटाया। असामाजिक तत्वों को खदेड़कर उनके अवैध सामान को नगर पालिका टीम ने जब्त किया। परिसर की सफाई करवाई गई, ताकि यात्रियों को बैठने की सही जगह मिल सके। आरटीओ नंदलाल गामड़ ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों पर हुई। बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है। नंदलाल गामड़, यातायात थाना प्रभारी मलखान सिंह परमार और पुलिस बल मौजूद रहे। कार्रवाई से बस संचालकों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…

