जिल में चल रहे राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर आज जयपुर के चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. नूपुर लोरिया, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सरिता शर्मा समेत हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर डॉ. सरिता शर्मा ने रक्तदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें हॉस्पिटल के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

