करनाल नहर में युवक ने लगाई छलांग:दो बेटियों का था पिता,एसडीआरएफ सहित गोतखोरों ने चलाया सर्च अभियान

करनाल नहर में युवक ने लगाई छलांग:दो बेटियों का था पिता,एसडीआरएफ सहित गोतखोरों ने चलाया सर्च अभियान

करनाल जिला में इंद्री क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में 27 वर्षीय युवक के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नहर में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में काफी दिक्कत आ रही है। पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी सूचना दी है। सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था युवक
जानकारी के अनुसार खानपुर गांव निवासी अमनदीप रोजाना की तरह सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। परिवार के अनुसार घर में किसी तरह की परेशानी या विवाद की कोई बात नहीं हुई थी और न ही ऐसी कोई स्थिति सामने आई थी, जिससे इस तरह की घटना का अंदेशा हो। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि अमनदीप ने जैनपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। वहीं पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए बचाव कार्य शुरू कराया गया। भाई बोला- परिवार में कमाने वाला था अमनदीप
अमनदीप के भाई अरुण ने बताया कि अमनदीप सुबह काम पर गया था। घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी, जिससे इस तरह की घटना की आशंका हो। शाम को परिवार को उसके नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कराई।
विजय ने बताया कि अमनदीप परिवार में कमाने वाला व्यक्ति था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी दो छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेज बहाव के कारण तलाश में आ रही परेशानी
सूचना मिलने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नहर में अमनदीप की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। प्रगट सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और लगातार युवक की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज है। इसके कारण गोताखोरों को तलाशी अभियान के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीम लगातार प्रयास कर रही है, ताकि जल्द से जल्द अमनदीप का पता लगाया जा सके। पुलिस ने एसडीआरएफ को दी सूचना
थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जैनपुर पुल के पास अमनदीप नाम के युवक ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की ओर से बचाव टीमों के साथ मिलकर युवक की तलाश कराई जा रही है। मामले में एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस और बचाव दल की टीमें लगातार अमनदीप की तलाश में जुटी हुई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *