ऐलनाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया चोरी का आरोपी:25 क्विंटल गेहूं चुराया, पुलिस ने किया बरामद, दो पहले ही पकड़े जा चुके

ऐलनाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया चोरी का आरोपी:25 क्विंटल गेहूं चुराया, पुलिस ने किया बरामद, दो पहले ही पकड़े जा चुके

सिरसा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गांव महेना खेड़ा में एक प्लॉट से 25 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले में हुई है। गांव महेना खेड़ा निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की रात अज्ञात लोग उनके घर के सामने स्थित प्लॉट में घुसे और टंकियों में रखी 25 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। इस शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके पुलिस टीम ने जांच के दौरान गांव कुताबढ़ क्षेत्र से बादल नाथ को पकड़ा। वह ढ़ाणी नाथों की कुताबढ़ रानियां, जिला सिरसा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई गेहूं भी बरामद कर ली गई थी। गिरफ्तार आरोपी बादल नाथ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *