मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे जिप सदस्य:रोहतक में जिला पार्षद ने उठाया सवाल, भाजपा नेताओं को बताया वोट चोर

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे जिप सदस्य:रोहतक में जिला पार्षद ने उठाया सवाल, भाजपा नेताओं को बताया वोट चोर

रोहतक में जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला पार्षद के साथ युवाओं व सामाजिक संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी की और डीडीपीओ के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने कहा कि देश के अंदर लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे है। पिछले तीन साल से वोट चोरी का जो मुद्दा चल रहा है, उससे लोकतंत्र खतरे में है। एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। सरकार से मांग करते है कि निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। हरियाणा में लाखों वोट कटने की उम्मीद
जयदेव डागर ने कहा कि जिस प्रकार से वोट कट रहे है, हरियाणा में भी कई लाख वोट कटने की उम्मीद है। हर आदमी को अपना वोट कटने का डर सता रहा है। अगर देश की बात करें तो 13 करोड़ वोट काटे गए है, जो गलत है। लोगों से उनके वोट का अधिकार छीना गया है। सवाल चुनाव आयोग से, भाजपा नेता क्यों दे रहे जवाब
जयदेव डागर ने कहा कि सवाल चुनाव आयोग से किया जा रहा है, जबकि सफाई भाजपा नेता क्यों दे रहे है। अगर भाजपा नेता सफाई देने में लगे है तो समझ ले कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। भाजपा की संलिप्तता दिख रही है। जो आरोप चुनाव आयोग पर लगे है, उनके ऊपर जवाब नहीं दे रहे। 6 राज्यों के चुनाव होने के बाद फार्म 6 से हटा रहे पत्र
जयदेव डागर ने कहा कि पिछले दिनों जिन 6 राज्यों में चुनाव हुए और वहां उम्मीद से परे भाजपा जीती है। फार्म 6 में मई माह के अंदर एक पत्र जोड़ा गया था। अब चुनाव के बाद उसे हटाया जा रहा है। अतिरिक्त 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर मई में आपत्ति दर्ज की थी। अब उसे हटाया जा रहा है। भाजपा के दबाव में काम कर रहा चुनाव आयुक्त
जयदेव डागर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा सरकार के दबाव में आकर इस प्रकार की कार्रवाई कर रहा है जो लोगों को वोट के अधिकार से दूर कर रहा है। अगर भाजपा नेता सफाई दे रहे हैं तो समझ ले कि भाजपा के मन में चोर है। भाजपा केवल वोट चोरी नहीं बल्कि इलेक्शन भी चोरी कर लेते है। वोट सुरक्षित हैं तो लोकतंत्र सुरक्षित
जयदेव डागर ने कहा कि संविधान को बचाने वाले आज सड़कों पर आवाज उठा रहे है। जब तक हमारी वोट सुरक्षित है, तब तक लोकतंत्र सुरक्षित है। चुनाव आयोग अब जो पत्र जारी कर रहे है वो केवल सफाई दे रहे है जबकि सह आयुक्तों की तरफ से 14 बार आपत्ति दर्ज करवाई गई है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *