जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोई गांव में एक सार्वजनिक रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने डीएम सैमुअल पाल से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई। स्कूली बच्ची अंशिका पटेल ने बताया कि बिलोई गांव से उनके घर से स्कूल जाने वाला रास्ता कुछ ग्रामीणों ने फिर बंद कर दिया है। यह रास्ता पहले भी बंद किया गया था, जिसे अधिकारियों ने खुलवाया था। राहुल पटेल ने बताया कि यह गांव में आने-जाने का पुराना रास्ता है। 29 सितंबर 2020 को विवाद के बाद नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस टीम ने इसे खुलवाया था। 112 नंबर पर सूचना देने पर आरोपी अधिकारियों के जाने के बाद मानिकचंद, सोनेलाल, विशाल, सुधीर, रामनेवाज, विपिन, गुलाब, हौसिता, सुनील, अरविंद, पार्वती, राजकुमारी, शिवकुमारी, सुनीता, अंतिमा, ललिता और मिथिलेश सहित कई लोगों ने लाठी, बल्लम और कुदाल से इसे दोबारा बंद कर दिया। 112 नंबर पर सूचना देने पर आरोपी भाग गए। राहुल पटेल ने उच्च अधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

