MP में ₹65 तक महंगा कमर्शियल गैस सिलेंडर:भोपाल में ₹2815, इंदौर में ₹2919 और जबलपुर में ₹3030 में मिलेगा; रीवा में सबसे ज्यादा रेट

MP में ₹65 तक महंगा कमर्शियल गैस सिलेंडर:भोपाल में ₹2815, इंदौर में ₹2919 और जबलपुर में ₹3030 में मिलेगा; रीवा में सबसे ज्यादा रेट

तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में यह 62.50 से 65 रुपए तक महंगा हुआ है। नए रेट के मुताबिक, भोपाल में ₹2815, इंदौर में ₹2919, जबलपुर में ₹3030, ग्वालियर में ₹3037 और उज्जैन में ₹2980 में मिलेगा। रीवा में सबसे ज्यादा रेट हो गए हैं। यहां सिलेंडर अब 3066 रुपए हो गए हैं। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, घर में उपयोगी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। यह भोपाल में ₹947.50, इंदौर में ₹970, जबलपुर में ₹948.50, ग्वालियर में ₹1025.50 और उज्जैन में ₹1001.50 में मिल रहा है। होटल-रेस्टोरेंट में खर्च बढ़ेगा कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रतिनिधि और कैफे मालिक अभिषेक बाहेती ने बताया कि गैस संकट से पहले कमर्शियल सिलेंडर 1800 रुपए में मिलता था, जो धीरे-धीरे 3300 रुपए तक बढ़ गया है। इसके बाद सरकार ने रेट में कमी की, लेकिन पिछले दो महीने से लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे सीधे तौर पर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर बढ़ रहा है। शादियों की कैटरिंग भी महंगी होगी भोपाल के कैटर्स ने बताया कि सिलेंडर महंगा होने से शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। दीवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू होगा। इस बार शादी के अच्छे मुर्हूत है। इससे बजट में अंतर होगा। रीवा में 3066 रुपए रेट, 26 जिलों में 3 हजार पार प्रदेश के रीवा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां नए रेट 3066 रुपए हो गए हैं। सिंगरौली में 3064 रुपए, सतना-नरसिंहपुर में 3063.50 रुपए, कटनी में 3062.50 और पन्ना में 3061 रुपए है। प्रदेश के 26 जिलों में सिलेंडर 3 हजार रुपए या इससे ज्यादा में ही मिलेगा। वहीं, शाजापुर और सीहोर में कीमतें 2822 रुपए हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *