हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 148बी पर गांव खानपुर के पास जलेबी चौक के नजदीक बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्राले की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में परतापुर थाना मांढण, कोटपुतली निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसके गांव का कुलदीप कुमार 30 सितंबर को दोपहर बाद बाइक से अपनी ससुराल गांव अमरपुरा जा रहा था। ट्राले ने मारी टक्कर वह स्प्लेंडर बाइक पर सवार था। जब कुलदीप नेशनल हाईवे नंबर 148बी पर गांव खानपुर के पास जलेबी चौक से पहले पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगी टक्कर लगने के बाद कुलदीप बाइक से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से कुलदीप को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार कुलदीप बाइक से अपनी ससुराल अमरपुरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

