कन्नौज से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना:अन्नपूर्णा पूर्णागिरी में 2 अक्टूबर को होगा विशाल हवन व भंडारा

कन्नौज से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना:अन्नपूर्णा पूर्णागिरी में 2 अक्टूबर को होगा विशाल हवन व भंडारा

कन्नौज में इत्र नगरी कन्नौज से मां अन्नपूर्णा पूर्णागिरी धाम के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था भक्तिभाव के साथ रवाना हुआ। यह जत्था आचार्य ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में रवाना किया गया है। कन्नौज के भक्तों द्वारा मां पूर्णागिरी धाम में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को प्रथम विशाल हवन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान पुष्पेंद्र वर्मा सहित उनके सभी साथी भक्तगण माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और आयोजित होने वाले हवन व भंडारे में सहभागिता निभाएंगे। यात्रा की रवानगी के समय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरा माहौल ‘मां शेरावाली’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *