मानसून की विदाई के बाद ग्वालियर में तेज धूप:3 घंटे में 2.4 डिग्री बढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा

मानसून की विदाई के बाद ग्वालियर में तेज धूप:3 घंटे में 2.4 डिग्री बढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा

ग्वालियर में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह नमी ज्यादा, बारिश नहीं हुई सुबह 3 बजे हवा में नमी 70% दर्ज की गई, जो सामान्य से 11% अधिक रही। बारिश नहीं हुई। सूरज निकलने के साथ तापमान बढ़ता गया। दिन में धूप और तेज होने की संभावना है। तापमान में अंतर से मौसमी बीमारियां बढ़ीं सुबह हल्की ठंडक के बाद कुछ ही देर में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है। तापमान में इस अंतर का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। अस्पतालों में सर्दी-खांसी, वायरल फीवर, गले में संक्रमण और एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। सुबह ठंडक, दिन में गर्मी का असर डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, तेज धूप से बचने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह ठंडक और दिन में गर्मी का असर बना रह सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *