फुसरो में जीएम ऑफिस के पास सड़क धंसी:हाईटेंशन पोल झुका, नर्सरी और चाय दुकान को नुकसान; 50 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित

फुसरो में जीएम ऑफिस के पास सड़क धंसी:हाईटेंशन पोल झुका, नर्सरी और चाय दुकान को नुकसान; 50 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित

फुसरो-करगली मेन रोड पर सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से आसपास की जमीन भी प्रभावित हुई है। इलाके में गंभीर खतरा पैदा हो गया है। धंसाव के कारण एक हाईटेंशन बिजली का पोल झुक गया, जबकि केवट नर्सरी और पास की चाय दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुख्य मार्ग पर तत्काल आवागमन बंद करा दिया। इससे फुसरो-गोमिया क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क के दोनों ओर रास्ता बंद कर दिया है। मुख्य मार्ग बंद होने के बाद फुसरो और गोमिया के बीच चलने वाले वाहनों को ब्लॉक कॉलोनी होते हुए वैकल्पिक रास्ते से निकाला जा रहा है। 27 मई को दिखी थी दरार, धीरे-धीरे बढ़ता गया धंसाव स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पहली बार दरार 27 मई को दिखाई दी थी। इसके बाद दरार धीरे-धीरे बढ़ती गई। जिसके बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। धंसाव का दायरा बढ़ने के साथ आसपास के प्रतिष्ठानों और बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खतरे को देखते हुए सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले के अलावा करीब तीन दशक पहले हुई पुरानी खुदाई के बाद बने गड्ढों में लंबे समय तक पानी जमा रहता था। इससे जमीन के भीतर की मिट्टी कमजोर होने की आशंका जतायी जा रही है। तकनीकी टीम करेगी जांच बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरसीडी अधिकारियों से बात हुई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सड़क और धंसाव के कारणों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। सड़क के आसपास बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस की निगरानी भी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से स्थिति का आकलन करने के बाद आगे की व्यवस्था तय की जायेगी। सड़क बंद होने से फुसरो-गोमिया के बीच आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को परेशानी हो रही है, लेकिन सुरक्षा कारणों से फिलहाल वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कराया जा रहा है। फुसरो-करगली मेन रोड पर सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से आसपास की जमीन भी प्रभावित हुई है। इलाके में गंभीर खतरा पैदा हो गया है। धंसाव के कारण एक हाईटेंशन बिजली का पोल झुक गया, जबकि केवट नर्सरी और पास की चाय दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुख्य मार्ग पर तत्काल आवागमन बंद करा दिया। इससे फुसरो-गोमिया क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क के दोनों ओर रास्ता बंद कर दिया है। मुख्य मार्ग बंद होने के बाद फुसरो और गोमिया के बीच चलने वाले वाहनों को ब्लॉक कॉलोनी होते हुए वैकल्पिक रास्ते से निकाला जा रहा है। 27 मई को दिखी थी दरार, धीरे-धीरे बढ़ता गया धंसाव स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पहली बार दरार 27 मई को दिखाई दी थी। इसके बाद दरार धीरे-धीरे बढ़ती गई। जिसके बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। धंसाव का दायरा बढ़ने के साथ आसपास के प्रतिष्ठानों और बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खतरे को देखते हुए सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले के अलावा करीब तीन दशक पहले हुई पुरानी खुदाई के बाद बने गड्ढों में लंबे समय तक पानी जमा रहता था। इससे जमीन के भीतर की मिट्टी कमजोर होने की आशंका जतायी जा रही है। तकनीकी टीम करेगी जांच बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरसीडी अधिकारियों से बात हुई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सड़क और धंसाव के कारणों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। सड़क के आसपास बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस की निगरानी भी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से स्थिति का आकलन करने के बाद आगे की व्यवस्था तय की जायेगी। सड़क बंद होने से फुसरो-गोमिया के बीच आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को परेशानी हो रही है, लेकिन सुरक्षा कारणों से फिलहाल वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कराया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *