कोटा नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक शुरू:कांग्रेस पार्षद ने कहा- बिना एंजेडा दिए बैठक बुलाई, मेयर का संबोधन हुआ

कोटा नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक शुरू:कांग्रेस पार्षद ने कहा- बिना एंजेडा दिए बैठक बुलाई, मेयर का संबोधन हुआ

कोटा नगर निगम के नए बोर्ड की पहली बैठक गुरूवार को सुबह 11 बजे शुरू हो गई। बैठक से पहले कांग्रेस की तरफ से पार्षदों की बैठक बुलाई गई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर रहे सोनू कुरैशी ने कहा- सभी पार्षदों को अपनी अपनी बात बोर्ड के सामने रखनी है। वह संख्या में ज्यादा है ऐसे में वह हमे दबाने की कोशिश करेंगे लेकिन हमे किसी दबाव में नहीं आना है और अपनी पूरी बात रखनी है। इस दौरान अपनी बात रखते हुए पार्षद आईना महक ने आव्हान करते हुए बहिष्कार करने की मांग रखी। आईना महक ने कहा कि बीजेपी का बोर्ड है, वह मनमर्जी कर रहे है। बिना एंजेंडा जारी किए हुए ही इन्होंने बोर्ड बैठक रख दी। ऐसे में निगम अधिकारियों के सामने इस बात को रखेंगे और बैठक को आगे रखने की बात करेंगे नहीं मानते तो बहिष्कार करें। हालांकि अन्य पार्षदों ने बैठक में अपनी बात रखने तो किसी ने बहिष्कार की बात कही। ज्यादातर पार्षदों ने बोर्ड बैठक में संगठित होकर अपनी बात रखने और समस्याओं को उठाने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *