Asian Games 2026: नौकायान में प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल

Asian Games 2026: नौकायान में प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल

Asian Games 2026 में पुरुषों के स्किफ इवेंट में भारत के मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्‍या 62 हो गई है। 

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के स्किफ इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता है। फाइनल रेस से पहले दोनों को काफी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया। इस भारतीय जोड़ी ने दूसरा स्थान पर रहते हुए रजत पदक पक्का कर लिया है। अब भारत के 10 गोल्‍ड, 22 सिल्‍वर और 30 ब्रॉन्‍ज के साथ कुल पदकों की संख्‍या 62 हो गई है।

नौकायन में भारत का पहला मेडल

दरअसल, भारतीय जोड़ी 23 पॉइंट के साथ 9 रेस पूरी करने के बाद चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही, जबकि हांगकांग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु और प्रिंस ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल जीतने के रास्ते में 9 रेस में से एक जीती भी। यह मेडल मौजूदा एशियन गेम्स में नौकायन में भारत का पहला मेडल है। इसके साथ ही उसके इस खेल में कुल मेडल की संख्या 24 हो गई, जिसमें एक गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं। एशियन गेम्स में भारत का पहला नौकायन गोल्ड 1982 के नई दिल्ली एडिशन में आया था। जब फारुख तारापोर और जरीर करंजिया पोडियम पर टॉप पर रहे थे।

बचपन के दोस्त हैं मनु और प्रिंस

साई की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मनु और प्रिंस दोनों केरल के हैं। वह आपस में रिश्तेदार और बचपन के दोस्त भी हैं। उन्होंने भोपाल के नेशनल सेलिंग स्कूल और मुज़िरिस यॉटिंग क्लब में ट्रेनिंग लेने से पहले ग्रासरूट लेवल पर सेलिंग शुरू की थी। बाद में इंडियन आर्मी में शामिल होने के बाद उन्होंने आर्मी यॉटिंग नोड के ज़रिए अपना डेवलपमेंट जारी रखा। इस जोड़ी ने अबू धाबी में 2022 एशियन सेलिंग चैंपियनशिप और पटाया में 2023 एशियन सेलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस साल जनवरी में मुंबई में यॉटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल-II में पहले स्थान पर रहे थे।

नितेश सिवाच ने फाइनल में जगह बनाई

बता दें कि गुरुवार को नितेश सिवाच ने मंगोलिया के गंखुयाग गणबातर पर 9-0 से जीत के साथ पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किलोग्राम फाइनल में जगह बना ली। इस साल की शुरुआत में एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट नितेश, ईरान के मेहदी बलिहामज़ेहदेह और जापान के यूरी नाकाज़ातो के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल के विनर के ख़िलाफ अब गोल्ड के लिए लड़ेंगे। इस बीच, मानसी महिलाओं के 62 किलोग्राम सेमीफ़ाइनल में जापान की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन नोनोका ओज़ाकी से 0-6 से हार गईं। अब वह ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *