Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, ऑटो, सीमेंट और मेटल शेयरों में देखी जा रही बिकवाली, जानिए कहां आई खरीदारी

Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, ऑटो, सीमेंट और मेटल शेयरों में देखी जा रही बिकवाली, जानिए कहां आई खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 288 अंक की गिरावट के साथ 72,192 पर खुला। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.30 फीसदी या 220 अंक की गिरावट के साथ 72,255 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.35 फीसदी या 76.60 अंक की गिरावट के साथ 22,544 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 35 मिनट

ऑटो शेयरों में बड़ी गिरावट

शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया 1.52 फीसदी, निफ्टी मेटल 1.04 फीसदी, निफ्टी सीमेंट 1.83 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी 0.54 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 0.85 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.47 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.79 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.97 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.84 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.09 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
कोटक महिंद्रा बैंक 432.60 3.74%
इंफोसिस 1,008.30 1.43%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 961.05 1.22%
एचडीएफसी लाइफ 527.45 1.20%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,242.50 1.02%
एचडीएफसी बैंक 715.30 0.93%
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 2,066.50 0.78%
बीएसई लिमिटेड 3,114.30 0.72%
एक्सिस बैंक 1,233.70 0.63%
टाइटन 4,606.50 0.43%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 963.40 0.41%
आईसीआईसीआई बैंक 1,324.40 0.20%
टेक महिंद्रा 1,526.60 0.17%
नेस्ले इंडिया 1,311.70 0.13%
सिप्ला 1,346.30 0.02%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
बजाज ऑटो 10,226.00 -5.96%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 2,979.70 -2.68%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,878.40 -2.43%
श्रीराम फाइनेंस 962.10 -2.10%
इटरनल 313.35 -2.08%
आयशर मोटर्स 7,006.50 -2.01%
अपोलो हॉस्पिटल्स 8,002.50 -2.00%
मारुति सुजुकी 11,741.00 -1.89%
अल्ट्राटेक सीमेंट 10,755.00 -1.83%
कोल इंडिया 417.60 -1.74%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 279.30 -1.48%
एनटीपीसी 318.80 -1.22%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 214.33 -1.18%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 383.70 -1.18%
मैक्स हेल्थकेयर 919.20 -1.14%
एलएंडटी 3,717.90 -1.12%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,239.90 -1.08%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *